कटनी (8 अक्टूबर) – डाइट प्राचार्य श्रीमती एम पी डुंगडुंग के मार्गदर्शन एवं श्रीमती कल्पना खरे तथा सुश्री सायरा के निर्देशन में डाइट कटनी की तीन छात्राओं ने शहडोल में आयोजित जोन स्तरीय प्रतियोगिता मे उल्लेखनीय प्रदर्शन किया! श्वेता ने वाद विवाद में प्रथम, रूपा ने शतरंज में प्रथम एवं पूजा ने ड्राइंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया! सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनायें,


