• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सिहोरा

सिहोरा जिला विरोधियों को सबक सिखाने मतदान करे सिहोरावासी सिहोरा से असहयोग वालो को अब सहयोग नहीं लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की पत्रकार वार्ता

by Manish Gautam Chiefeditor
October 8, 2023
in सिहोरा
0
सिहोरा जिला विरोधियों को सबक सिखाने मतदान करे सिहोरावासी  सिहोरा से असहयोग वालो को अब सहयोग नहीं  लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की पत्रकार वार्ता
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पिछले दो वर्षो मे अनेक लोकतांत्रिक तरीको का प्रयोग कर सिहोरा वासियों ने सिहोरा जिला की जनभावना को सामने रखने का प्रयास किया परंतु सिहोरा भाजपा संगठन,सिहोरा विधायक और जबलपुर सांसद ने कोई तवज्जो नहीं दी।हम सिहोरा वासियों से अपील करते है कि अब वह ऐसे सिहोरा विरोधियों को सबक सिखाने के लिए विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करे।यह बात लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने रविवार को सिहोरा में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।

दो वर्ष के आंदोलन का ब्योरा रखा –

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231008-WA0053.mp4

समिति के विकास दुबे ने पत्रकार वार्ता के प्रारंभ में 3 अक्टूबर 2021 से लेकर वर्तमान तक लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति द्वारा किए गए आंदोलन का विस्तृत विवरण पेश किया जिसमें उन्होंने विशेष रूप से दो बार खून के दीए जलाने, अपने खून से महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखने, सामूहिक मुंडन कराने, विशाल रैली एवं बंद करने,अर्धनग्न प्रदर्शन करने और मशाल जुलूस जैसे आयोजनों का विवरण प्रस्तुत किया।

भाजपा ने नही दिया साथ
–
समिति के सुशील जैन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि समिति द्वारा सदैव भाजपा संगठन सिहोरा विधायक नंदनी मरावी और सांसद राकेश सिंह का सहयोग लेकर सिहोरा जिला पाने का प्रयास किया गया। लेकिन सिहोरा भाजपा संगठन और विधायक सांसद के द्वारा किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं किया गया। भाजपा संगठन द्वारा तो सिहोरा जिला की बैठकों तक का बहिष्कार किया गया है ।विधायक सांसद जैसे जिम्मेदार जनप्रतिनिधि होते हुए भी एक पत्र भी मुख्यमंत्री को लिखना उचित नहीं समझा।अपने इस व्यवहार से भारतीय जनता पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसकी एजेंडे में सिहोरा जिला नहीं है।हम दावे से कहते है की भाजपा सिहोरा जिला विरोधी पार्टी है।

जिला विरोधियों को वोट की चोट और असहयोग –

समिति के कृष्ण कुमार कुररिया ने कहा कि अब जबकि सारे चेहरे बेनकाब हो चुके हैं हम आने वाले चुनाव में सिहोरा वासियों से अपील करेंगे कि वह सिहोरा जिला के विरोधियों को अपने वोट की ताकत से सबक सिखाएं ।हम सिहोरा वासियों से अपील करेंगे कि वह भाजपा के विरोध में मतदान करें और सिहोरा को जिला बनाने वाली शक्तियों की समर्थन में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। समिति के संतोष पांडे ने कहा कि सिहोरा ने सदैव अपने पड़ोसी क्षेत्रों मझौली और बहोरीबंद को अपना हिस्सा मानकर जिला की मांग की है परंतु इन दोनों ही क्षेत्रों के विधायकों ने सिहोरा जिला के समर्थन में कोई कदम नहीं उठाया है। इन दोनों ही क्षेत्र के विधानसभा चुनाव में सिहोरा वासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है ।लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने सभी सिहोरा वासियों से आगामी चुनाव में इन दोनों ही क्षेत्र में सहयोग करने का आग्रह किया है।

आंदोलन का स्वरूप बदला पर जारी रहेगा आंदोलन-

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के ऋषभ द्विवेदी ने कहा कि चूंकि आचार संहिता लग रही है इसलिए प्रत्यक्ष रूप से आंदोलन नहीं किया जा सकता है।आज से हम अपने आंदोलन का स्वरूप बदल रहे हैं अब हम प्रत्येक घर-घर में संपर्क करके जनता को उसके वोट की ताकत का एहसास करा कर उसे सिहोरा के सम्मान की रक्षा के लिए मतदान करने का आग्रह करेंगे। और एक बार पुनः नई सरकार के गठन के साथ ही यह आंदोलन प्रत्यक्ष रूप में इसी रूप में प्रारंभ होगा।
कल हुई पत्रकार वार्ता में समिति के रामजी शुक्ला,रमाशंकर चौरसिया,संतोष वर्मा,नवीन शुक्ला,प्रदीप दुबे,सुधीर अवस्थी,अमित बक्शी,अजय विश्वकर्मा सहित अनेक समिति सदस्य मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विवेकानंद कॉलोनी में धारदार हथियार के साथ युवक धराया*  *नकली पिस्टल दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा था*  *युवक के पास से चाकू भी बरामद किया गया है*  *25 आर्म्स एक्ट के तहत कोतवाली थाना टी आई द्वारा युवक पर कार्रवाई की गई है*

विवेकानंद कॉलोनी में धारदार हथियार के साथ युवक धराया* *नकली पिस्टल दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा था* *युवक के पास से चाकू भी बरामद किया गया है* *25 आर्म्स एक्ट के तहत कोतवाली थाना टी आई द्वारा युवक पर कार्रवाई की गई है*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d