रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। देश के मतदाता अपनी निर्णय क्षमता और मतदान के वक्त उनके विवेकपूर्ण मतदान से अपने लाभ हानि देश और समाज के हित सहित विकास के मुद्दों को अच्छी तरह से समझने लगा है । इसी तारतम्य में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन जिला नर्मदापुरम में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का अभियान निरंतर चलया जा रहा है। महासंगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव सेठ ने बताया कि जिले में निरंतर जिला अध्यक्ष पंकज साहू एवं समस्त पदाधिकारी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता को सभी समाज एवं वर्गों के लोगों के बीच पहुंचाने का लक्ष्य रखा है । जिसमें रोज नए-नए स्थान पर सभी लोग इकट्ठा होकर पंपलेट के द्वारा मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद साहू, किसान केशव साहू, प्रदेश प्रवक्ता रोहित साहू, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ साहू, जिला प्रवक्ता ब्लॉक अध्यक्ष मनीष साहू, ब्लॉक मीडिया संजय साहू, नगर अध्यक्ष नर्मदा साहू एवं अन्य पदाधिकारी सम्मिलित होकर अभियान को चला रहे हैं। आगामी समय में संपूर्ण जिले में इस अभियान को गति दी जाएंगी।


