कटनी – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से जिले के 213 आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्युत व्यवस्था सौर ऊर्जा के माध्यम से कराए जाने हेतु 99.61 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही इस कार्य हेतु निर्माण एजेंसी मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड भोपाल को बनाया गया है।


