• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, October 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश मंडला

विधानसभा निर्वाचन के व्यय पर निगरानी रखी जाएगी और शिकायतों पर कार्यवाही की जाएगी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया

by Manish Gautam Chiefeditor
October 7, 2023
in मंडला
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर भुवनेश्वर केवट

मंडला 7 अक्टूबर 2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 में निर्वाचन व्यय पर निगरानी रखने और शिकायतों पर कार्यवाही करने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। उक्त टीमें अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निर्वाचन व्यय संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। जिससे चुनावी व्यय की राशि को अभ्यर्थी के खाते में जोड़ा जा सके। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने शनिवार को रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मंडला में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उक्त निर्देश दिए। उन्हांेने प्रशिक्षण में सी-विजिल ऐप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होने पर सी-विजिल ऐप में शिकायत दर्ज कर सकता है। सी-विजिल ऐप पर दर्ज शिकायत को तत्काल अटेंड करना होगा। एफएसटी को सी-विजिल ऐप में दर्ज शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्यवाही कर रिपोर्ट देनी होगी। घटना स्थल पर जाकर सामाग्री की जब्ती और पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज करना होगा। इस दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी अनिवार्य रूप से करनी होगी। एफएसटी की टीम कार्यवाही के लिए स्थानीय पुलिस या स्थानीय कर्मचारियों की भी मदद ले सकती है। विधानसभा क्षेत्र मंडला, बिछिया और निवास के लिए 3-3 एफएसटी टीम बनाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सी-विजिल ऐप के माध्यम से मॉकपोल द्वारा की गई शिकायत के निराकरण का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान संवेदनशील मतदान केन्द्र एवं नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त बल उपलब्ध कराया जा सकेगा। एफएसटी के द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर सामग्री की जब्ती पुलिस के द्वारा की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसएसटी को निर्वाचन आयोग से निर्देशानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध धारा 171 बी एवं धारा 171 सी के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एसएसटी टीम नाका में वाहनों की जांच करेगी। जिससे शराब, पैसा या अन्य सामाग्री परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की जा सके। उन्हांेने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के दौरान स्पेशल पुलिस अधिकारी भी नियुक्त किए जाएंगे। एसएसटी टीम को वीडियोग्राफर या सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। सामाग्री की जब्ती कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में होगी। 10 लाख रूपए से अधिक की राशि होने पर इसकी सूचना आयकर विभाग को देनी होगी। एसएसटी टीम अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर कार्यवाही करेगी। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया कि मंडला जिले की सीमाओं में 4 नाके बनाए जाएंगे। जिसमें मोतीनाला, चाबी, बीजाडांडी एवं नैनपुर प्रमुख हैं। उन्हांेने बताया कि एसएसटी टीम के द्वारा जांच के दौरान किसी भी महिला का पर्स महिला अधिकारी के द्वारा ही चैक किया जा सकेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने प्रशिक्षण में वीएसटी टीम के बारे में भी जानकारी दी। वीएसटी टीम को सभा के दौरान दिए जा रहे भाषण सहित संपूर्ण सभा की वीडियो रिकॉर्डिंग करना होगा। वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान समय और तारीख का भी उल्लेख करना होगा। उन्होंने इस दौरान किए गए वीडियो रिकॉर्डिंग को निर्धारित समय-सीमा तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, एसडीएम मंडला ऋषभ जैन, एसडीएम निवास, एसडीएम बिछिया सर्जना यादव सहित विभिन्न टीमों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

जबलपुर मदन महल के पास स्थित फ्लाई.ओवर का एक हिस्सा गिरा, आधा दर्जन मजदूर घायल, एक की मौत 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.