कटनी। हम जनता के पास हक और अधिकार से वोट रूपी आशीर्वाद मांगने जा रहे है क्योंकि हमने मोदी जी के नेतृत्व में 8 वर्षों में वो करके दिखाया जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी। यह बात आज कटनी में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत सरकार के युवा केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने नगर निगम ऑडिटोरियम में कही। उन्होंने कहा कि आज चांद पर तिरंगा की शान बढाते हुए तो एशियाड खेलों में चीन की धरती पर खिलाड़ी तिरंगा का जलवा दिखाते ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रहे।
श्री ठाकुर ने कहा कि मोबाइल क्रांति ने देश मे नया परिवर्तन करके दिखा आज एक मिनट नेट बन्द हो जाये तो लोग परेशान हो जाते हैं। हमारी सरकार ने जन जन तक इनटरनेट पहुंचाया। देश मे विगत 3 साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन ही नहीं 5 लाख तक इलाज, पक्का घर शौचालय दिया तो वहीं बड़े बड़े एम्स आईआईटी की स्थापना भी की। देश की तरक्की किसी से छिपी नहीं तो मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने जनता को लाभ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इससे पहले कटनी पहुचने पर केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। हेलीपैड पर जिला अध्यक्ष दीपक सोनी, विधायक संजय पाठक, आदि भाजपा जनों ने उनकी आगवानी की। यहां से श्री ठाकुर विधायक संजय पाठक के निवास पर पहुचे जहां अल्पाहार के साथ उन्होनें विधायक श्री पाठक के परिजनों एवं क्षेत्रीय काय्रकर्ताओं से भेंट की।
केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सैकडो उपलब्धि बताने के लिए हैं और इसी कारण हम जनता से अपने अधिकार और हक से आशीर्वाद मांगने निकल रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने हमारी कोविड वैक्सीन का मजाक उडाया। जबकि हमारे प्रधानमंत्री जी ने अगर मुफत वैक्सीन लोगों को न दी होती तो शायद आज यहां बैठे कई लोग नहीं होते।