रिपोर्टर सीमा कैथवास
करंट लगने से मृत्यु होने पर एक प्रकरण में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा मृतक के वारिसान को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। संयुक्त कलेक्टर नर्मदापुरम ने बताया है कि ग्राम बुधवाडा तहसील नर्मदापुरम ग्रामीण में स्थित खेत में कृषि कार्य के दौरान बिजली करंट लगने से विनोद यादव आतम्ज गनपत यादव निवासी ग्राम बुधवाडा तहसील नर्मदापुरम ग्रामीण की मृत्यु हो गई थी, मृतक के वारिस उनके पिता गनपत यादव को मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है


