रिपोर्टर भुवनेश्वर केवट
प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi ने जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में इंडियन ऑईल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्थापित 60 टीएमटीपीए एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअली शुभारंभ किया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल श्री Governor MP , मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी मंचासीन रहे। मनेरी में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, चीफ जनरल मैनेजर शशि चौधरी, डिप्टी जनरल मैनेजर एसएस वाजपेयी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित संबंधित उपस्थित रहे।
इस अवसर पर चीफ जनरल मैनेजर शशि चौधरी ने प्लांट की स्थापना, कार्यप्रणाली तथा उसके लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना एवं पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने प्लांट से गैस सिलेंडर लेकर जाने वाली पहली गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रदेश के 15 लाख घरों में स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराएगा यह प्लांट
इंडियन ऑईल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि मनेरी में 60 टीएमटीपीए एलपीजी बॉटलिंग प्लांट स्थापित किया गया है। यह बॉटलिंग प्लांट मध्यप्रदेश राज्य के लगभग 15 लाख घरों को खाना पकाने का स्वच्छ ईंधन (एलपीजी) उपलब्ध कराएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला के क्रियान्वयन में भी जबलपुर बॉटलिंग प्लांट का योगदान रहेगा जिससे गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की महिलाओं को सरलता से एलपीजी गैस कनेक्शन प्राप्त होगी।


