नरसिंहपुर से अंकित नेमा की रिपोर्ट
विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना व पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी और मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने बनाये जाने वाले स्ट्रांग रूम के कक्षों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिये।
कलेक्टर ने बेरीकेडिंग, सुरक्षा, ईवीएम की एफएलसी व रेंडमाइजेशन, प्रेक्षक कक्ष, कंट्रोल रूम, सिक्यूरिटी गार्ड, ले- आउट, मीडिया सेंटर, वीडियोग्राफी, सीसीटीव्ही, फर्नीचर, मरम्मत व साफ- सफाई आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर कलेक्टर श्रीमती अंजलि शाह और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
नरसिंहपुर से अंकित नेमा की रिपोर्ट


