रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ प्रभारी जेपी धनोपिया की अनुशंसा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ हरिशंकर शुक्ला की सहमति से नर्दापुरम के युवा जुझारू सक्रिय कांग्रेस नेता शैलेंद्र तोमर को नर्मपुरम जिला अध्यक्ष उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ बनाया गया है। श्री तोमर को उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने शुभकामनाएं व बधाइयां दी हैं साथ ही अपेक्षा व्यक्त की है कि वह नागरिकों के उपभोक्ता संरक्षण के हितों के लिए गंभीरता से कार्य करेंगे। युवा कांग्रेस नेता शैलेंद्र तोमर को उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष बनाए जाने की नियुक्ति कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा की गई है। श्री वर्मा ने आशा व्यक्त करते हुए कहां है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मनसा अनुसार जनता के उपभोग में आने वाली वस्तुओं से संबंधित समस्याओं को हल करने का कार्य करेंगे साथ ही उपभोक्ता संरक्षण के तहत उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा भी करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर प्रकरण में उपभोक्ता फोरम के माध्यम से न्याय दिलाएंगे और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से को जोड़ने का कार्य भी करेंगे।
