सागर रिपोर्टर टीकाराम साहू
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने 5 अक्टूबर को खुरई में होने वाली “खुरई इन्वेस्टर समिट- 2023“ की तैयारियों के संबंध में सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजन स्थल सरदार वल्लभ भाई पटेल ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। मंत्री श्री सिंह ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दीपक आर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


