नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में 1.99 करोड़ की लागत से दो सड़क मार्गों के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है। इनमें एक किमी लंबाई का बरोदिया चंद्रापुर नानोनी मार्ग तथा 1.15 किमी लंबाई का परसोन बस्ती से बेला लारो मार्ग निर्माण कार्य शामिल है।
लो.नि.वि. मंत्रालय द्वारा मुख्य अभियंता सागर परिक्षेत्र को भेजे गए पत्र में वित्तीय समिति की बैठक में अनुमोदित कार्यों के उपरांत उक्त दो मार्गों के निर्माण के लिए क्रमशः 99.56 लाख तथा 99.80 लाख रु की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह अतिशीघ्र इन दोनों सड़कों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराएंगे।
जिला कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जनजातीय कार्य विभाग द्वारा खुरई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अनुसूचित जनजाति बस्तियों में विकासकार्य हेतु 25 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी जारी की है।


