कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद के निर्देशन तथा सी.ई.ओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत के मार्गदर्शन में जिले भर मंे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में जिला कटनी एवं शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी द्वारा स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत दिये गये निर्देशों के परिपालन में शासकीय महाविद्यालय बड़वारा में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाकर मतदान के महत्व का संदेश प्रसारित किया गया। जिसमें महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है।
