VIDEO सागर रिपोर्टर टीकाराम साहू
दिनांक 26/08/2023 को फरियादी आशुतोष केवट पिता गोविंद केवट उम्र 22 वर्ष निवासी भूमिया ढाना थाना गाडरवारा
जिला नरसिंहपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया था कि वह बुंदेलखण्ड मेडीकल कॉलेज में एम.बी.बी.एस. का छात्र है।
दिनांक 26/08/2023 को यह अपने घर भूमिया ढाना जा रहा था। जब बह बिहारी ढाबा के पास पामाखेडी पहुचा तो तीन लोगो
ने पीछे से मोटरसाईकिल से आकर इसका रास्ता रोक लिया एवं वन प्लस कंपनी का मोबाइल तथा ब्लूटूथ लूट लिया तथा
इसके साथ मारपीट की और भाग गये। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 316/23 धारा 394 341 ताहि
कायम किया गया।
दौरान विवेचना वरिष्ठ अधिकारियो को मार्गदर्शन एवं निर्देशन में घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी चैक किये गये।
अज्ञात आरोपियो को पकडने हेतु सायबर सेल की सहायता प्राप्त की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही अंकित
उर्फ सौरभ पटैल पिता राजकुमार पटैल उम्र 19 वर्ष, मोहन उर्फ अभिषेक पटैल पिता अरविंद पटैल उम्र 19 वर्ष एवं एक
अपचारी बालक निवासियान गंभीरिया थाना मकरोनिया को दस्तयाब किया गया। संदेहियो से पूंछतांछ की गई जो आरोपियो
द्वारा घटना स्वीकार की गई। आरोपियो से फरियादी का मोबाइल एवं ब्लूटूथ जप्त किया गया एवं घटना में प्रयुक्त
मोटरसाइकिल जप्त की गई। आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
आरोपियो को पकड़ने में निरी आर. पी. दुबे, उ.नि. अशोक उपाध्याय, स.उ.नि. जय सिंह, स.उ.नि. ओमकार सिंह, स.उ.नि.
हरिनारायण, प्र.आर. राजेश पाण्डेय, प्र. आर. उमेश तिवारी, प्र. आर. रत्नेश कुमार, प्र. आर. हरचरन, आर शाहिद खान, आर
अंशुल मिश्रा, आर. अरुण डोडवा, आर. नरेश शुक्ला, आर. लकी पटैल, आर. प्रदीप नामदेव, आर. योगेश कुमार, आर.
शिवराज ऊईके, म.आर. दिव्या दुबे एवं सायबर सेल से प्र. आर. अमर तिवारी, आर. अमित शुक्ला, म.आर. सोनम यादव की
भूमिका सराहनीय रही।


