• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

कनिष्ठ में मोहखेड़ और वरिष्ठ वर्ग में जुन्नारदेव ने जीता खिताब मोगली बाल उत्सव का हुआ आयोजन जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

by Manish Gautam Chiefeditor
October 3, 2023
in छिन्दवाडा
0
कनिष्ठ में मोहखेड़ और वरिष्ठ वर्ग में जुन्नारदेव ने जीता खिताब मोगली बाल उत्सव का हुआ आयोजन जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जिला स्तरीय मोगली बाल उत्सव क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा में किया गया । कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल के निर्देशन में छिन्दवाड़ा जिले के 11 विकासखण्डों की टीमों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता दी । टीमों को बुलबुल, हंस, सारस, दूधराज, हुदहुद, मैना, गुरैया, नीलकंठ, बाज, मोर और कोयल नाम दिया गया था । पक्षियों के नाम की इन टीमों ने जीव जन्तुओं की जानकारी का अदभुत संसार प्रतियोगिता हॉल में जीवंत कर दिया और एक से बढ़कर एक जीव जंतुओं की जानकारियॉं आपस में साझा की। दुनिया का सबसे बड़ा चिड़िया घर कहॉं है, दुनिया का सबसे लम्बा जीवित वृक्ष कौन सा है, वन्य जीव संस्थान कहॉं स्थित है जैसे कई प्रश्नों के जबाव विद्यार्थियों ने अत्यन्त उत्साह के साथ दिये। पावर पाइंट प्रजेटेशन के माध्यम से आकर्षक विडियो एवं वन्य जीव जंतुओं के चित्र देकर विद्यार्थी चहक उठे। विजेता प्रतिभागियों में कनिष्ठ वर्ग में मोहखेड़ विकासखण्ड के आदित्य चौरसिया और समीक्षा पराड़कर प्रथम स्थान पर रहे, वरिष्ठ वर्ग में जुन्नारदेव विकासखण्ड के शिखर पाल और महक सूर्यवंशी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता होने का गौरव हासिल किया ।
आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये कहा कि पर्यावरण से जुडे़ आयोजनों में हिस्सा लेकर आप वन्य जीव जंतुओं के संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ा रहे है, इसी उम्र से आप पर्यावरण रक्षा की शिक्षा प्राप्त कर रहे है यह सराहनीय है । इस अवसर पर प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिन्दवाड़ा श्री ए.काले, प्राचार्य शासकीय सी.एम.राइज गुरैया अब्दुल हक खान, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानकादेही अनिल नासेरी, इको क्लब के मास्टर ट्रेनर विनोद तिवारी, उ.मा.शि.शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरसाडोह शाहिद अंसारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आकर्षक व रोचक तरीके से प्रश्नों को विद्यार्थियों के सामने रखकर क्विज मास्टर की भूमिका धीरेन्द्र दुबे ने निभाई। प्रतियोगिता में व्दितीय स्थान पर कनिष्ठ वर्ग में बिछुआ विकासखण्ड की टीम के सत्यम डिगरसे और बैष्णवी घाघरे रहे । वही वरिष्ठ वर्ग में व्दितीय स्थान में पांढुर्णा विकासखण्ड की टीम के श्रेया थापा और प्रीतेश छछानिया ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता की विजेता टीम के प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव पेंच राष्ट्रीय उद्यान में छिन्दवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इको क्लब के मास्टर ट्रेनर विनोद तिवारी द्वारा इको क्लब से संबंधित सामग्री समस्त प्रतिभागियों को वितरित की गई।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती साधना कमलकांत परस्ते ने आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा – 144 (1) के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश।

अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्रीमती साधना कमलकांत परस्ते ने आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा - 144 (1) के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d