सागर रिपोर्टर टीकाराम साहू
बरोदियाकलां के रजवांस में आयोजित समारोह में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के पहुंचने पर सभी ग्रामवासियों ने गाजे बाजों के साथ उनका स्वागत वंदन किया। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने रजवांस में नवीन स्ट्रीट लाईट 1 करोड़, सड़क चौड़ीकरण 70 लाख का लोकार्पण एवं मुख्य मार्ग पर डिवाइडर 37 लाख लागत का भूमिपूजन किया। इस प्रकार कुल राशि 2 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन रजवांस में किया गया।
मंत्री श्री सिंह ने बताया कि ग्राम में दस करोड़ के विकास कार्य हो चुके हैं। जिसमें 575 आवास, 489 पट्टे, 7000 लाड़ली बहना, 61 लोगों को रसोई गैस के पैसे मिल रहे हैं। इसके अलावा सी सी रोड का भी निर्माण कार्य क्षेत्र में हुआ है। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।
#JansamparkMP
Bhuppendra Siingh


