रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। नगर पालिका सिवनी मालवा के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कचरा मुक्त शहर हेतु स्वच्छता के लिए श्रमदान अभियान का आयोजन किया गया जिसमें नपा अध्यक्ष रितेश जैन,एसडीएम अनिल कुमार जैन, सीएमओ शीतल भलावी के नेतृत्व में शहर के सभी सार्वजनिक व्यवसायिक रहवासी स्थान एवं सभी 15 वार्डों में बड़े स्तर पर श्रमदान का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पार्षदों,जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों मीडिया कर्मियों के साथ-साथ नागरिकों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं सभी के द्वारा सड़क पर झाड़ू लगाकर कचरा एकत्रित करके ट्रैक्टर ट्राली एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहन में डाला गया साथ ही सभी को अपने घर के आसपास साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया जिसमें नपा अध्यक्ष रितेश जैन, एसडीएम अनिल कुमार जैन, सीएमओ शीतल भलावी, उपाध्यक्ष स्वाति शैलेंद्र गौर, पार्षद खेमचंद चौकसे, सरिता प्रदीप अग्रवाल, श्रीमती प्रीति शुक्ला, प्रशांत यादव, गीताबाई तुलसीराम कुशवाहा, ईश्वर दास जमीदार, दुर्गेश उईके, किरण शिव राठौर, दीपक बाथव, मुख्य लिपिक संजय गोयल, उपयंत्री राहुल शर्मा,चंद्रकांत कवर, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, अमर सिंह उईके, राजेंद्र पाठक, समाजसेवी श्रीधर अग्रवाल, कमलेश लोवंशी आदि उपस्थित रहे नपा अध्यक्ष रितेश जैन ने बताया की भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की मनसा अनुसार हमारे द्वारा श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी के द्वारा झाड़ू लगाकर सड़क नाली एवं आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई साथ ही कचरा एकत्रित करके उचित प्रबंधन के लिए पहुंचाया गया मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल भलावी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शासन के निर्देश अनुसार गतिविधियां संचालित कराई गई जिसमें सभी के सहयोग से श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


