• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, March 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला जेल में गांधी लायब्रेरी का शुभारंभ* करीब 5 सौ पुस्तकों का विशाल संग्रह है गांधी लायब्रेरी में

by Manish Gautam Chiefeditor
October 2, 2023
in कटनी
0
*महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला जेल में गांधी लायब्रेरी का शुभारंभ*  करीब 5 सौ पुस्तकों का विशाल संग्रह है गांधी लायब्रेरी में
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

देखिए VIDEO

कटनी (02 अक्टूबर ) – महात्मा गांधी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला जेल कटनी में गांधी पुस्तकालय का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री धरमिंदर सिंह राठौड़ के मुख्यातिथ्य और कलेक्टर श्री अवि प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान श्री राजेंद्र शर्मा विशेष न्यायाधीश, आशुतोष मिश्रा ए.डी.जे कटनी, जिला विधि सेवा प्राधिकरण सचिव सी.जे.एम विकास सिंह चौहान, श्री नदीम जावेद असिस्टेंट रजिस्ट्रार, ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट, एस.डी.एम कटनी राकेश चौरसिया, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग पूजा द्विवेदी सहित जिला रेडक्रॉस सोसायटी के वाईस चेयरमैन लालजी शर्मा सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थित रही।

जिला रेडक्रास समिति के सहयोग से प्रारंभ हो रही गांधी लायब्रेरी के शुभारंभ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रधान मुख्य न्यायाधीश धरमिन्दर सिंह राठौड़ ने कहा कि जिला जेल की इस लायब्रेरी में उपलब्ध ज्ञानवर्धक, धार्मिक एवं शिक्षाप्रद पुस्तकों को पढ़कर बंदियों को अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरणा मिलेगी। जेल से रिहा होने के बाद समाज में बेहतर जिंदगी बसर कर सकेंगे। वैसे भी अपने यहां पाप से घृणा करो पापी से नहीं की उक्ति प्रचलित है। बंदियों के लिए लायब्रेरी शुरू करने की व्यवस्था के लिए उन्होंने कलेक्टर अवि प्रसाद को की जमकर सराहना की।

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/10/km_20231002-2_540p_30f_20231002_132609.mp4

अतिथियों ने भ्रमण कर पुस्तकालय का जायजा लिया। पुस्तकालय की दीवारों में उकेरे गए ज्ञानवर्धक चित्रों सूक्त वाक्यों और महापुरूषों के चित्रों की सराहना की। इसके पहले माता सरस्वती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर लायब्रेरी शुभारंभकार्यक्रम की शुरूआत की गई।

अतिथियों का स्वागत जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने करते हुए गांधी लायब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि इस लायब्रेरी में 500 पुस्तके है। जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में सजायाफ्ता और विचाराधीन को मिलाकर कुल 466 बंदी है। जिसमें से 27 बंदियों ने विगत दिवस आयोजित नव भारत साक्षरता अभियान में भाग लिया है। कटनी जिला पहला एक ऐसा जिला है जिसे इस तरह की सुविधायुक्त लायब्रेरी की सौगात मिली यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम का संचालन तिलक कॉलेज की प्राध्यापक डॉ चित्रा प्रभात ने किया।

*लायब्रेरी की खासियतें*

कलेक्टर के विशेष प्रयासों से गांधी लायब्रेरी के कक्ष की दीवारों में बहुत ही सुंदर और आकर्षक पेंटिंग कर कलाकृतियां और उपदेशात्मक सूक्त वाक्य उकेरे गए हैं। इन सूक्त वाक्यों में शांति ,अहिंसा ,परोपकार, ज्ञान का कोई मोल नहीं, विद्या ददाति विनयं जैसे वाक्य जहां दीवार में बड़े ही आकर्षक ढंग से लिखे गए हैं। वहीं दीवारों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, शहीद -ए – आजम भगत सिंह, राष्ट्रीय पक्षी मोर की नृत्य भंगिमाओं का विहंगम चित्रण के साथ -साथ भगवान बुद्ध की सजीव प्रतीत होते चित्रों की बहुरंगी पेंटिंग की गई है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विगत कई वर्षों से आपराधिक कृत्यों में असक्रिय रहे अपराधियों को हिस्ट्री, गुण्डा सूची से माफी सूची में लाया गया

2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विगत कई वर्षों से आपराधिक कृत्यों में असक्रिय रहे अपराधियों को हिस्ट्री, गुण्डा सूची से माफी सूची में लाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d