रिपोर्ट -महेंद्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ धर्मनगरी में श्री हनुमान भक्त युवा समिति के तत्वाधान में श्री हनुमान चौक में गणेश विसर्जन झांकी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमे नगर की 15 विसर्जन झांकीयो ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी सभी ने नगर के मान व गौरव बढने के लिये उम्दा प्रयास किया व सभी युवाओ के उत्साह के परिणाम स्वरूप भव्य दिव्य झांकी का दर्शन लाभ भक्तो को मिला समिति द्वारा श्री हनुमान चौक पर सभी समितियो का भव्य स्वागत किया गया।साथ ही समिति के हनी गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष झांकियो की उपस्थिति अच्छी संख्या में रही व सभी झांकी अच्छे साज सज्जा व लाइटिंग मूर्तियों की फिनेसिंग,संवाद अच्छे होने के कारण चयन समिति को निर्णय लेने में विचार करना पड़ा जिसमे
प्रथम पुरुस्कार- स्टार क्लब,बुधवारी 11,000₹ व मुमेन्टो (स्व. सूरज नरेडी व स्व.शुभम चौहान की स्मृति में गणेश नरेडी व हेमंत चौहान जी द्वारा) द्वितीय पुरुस्कार- युवा व्यापारी संघ सेठ पारा 7,100₹ व मुमेन्टो (स्व.विवेक प्रताप सिंह की स्मृति में पुत्र लाल विक्रम प्रताप सिंह व रुद्र प्रताप सिंह द्वारा) तृतीय पुरुस्कार- विनर क्लब भगत सिंह चौक 5,100₹ व मुमेन्टो (स्व.लक्ष्मण लाल अग्रवाल की स्मृति मे पुत्र गोवर्धन अग्रवाल के द्वारा)
विशेष पुरुस्कार- तारण पिपलेश्वर महादेव थाना चौक 3100 ₹ व मुमेन्टो (श्री हनुमान भक्त युवा समिति द्वारा)
अन्य सभी झांकियो को सांत्वना पुरुस्कार -2100-2100 रु व मोमेंटो (पाटा समिति गोल बाजार,दौलत मिश्रा जी,आव्हान आवेक चौरसिया जी,स्व. निशा सिंह जी की स्मृति में पुत्र जितेंद्र सिंह व महेंद्र सिंह द्वारा,स्व.कल्याण सिंह की स्मृति में जपमन मोबाईल द्वारा व श्री हनुमान भक्त युवा समिति द्वारा सभी गणेश उत्सव समितियों को सफल आयोजन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं पुरुस्कार वितरण में हमारे अतिथि गनेश नरेडी,बब्बी भाटिया,शिव निषाद,विनोद तिवारी,लाल धीरेन्द्र प्रताप सिंह,श्याम सुंदर अग्रवाल, भगवानदीन साहू,घनश्याम तराने,बंटू तापड़िया, लाल विक्रम प्रताप सिंह,कमल किशोर शर्मा,नीरज चौरड़िया,सुधीर चौरसिया,रजत देशपांडे,हिमाशु गुप्ता,भीष्म प्रताप सिंह,राजन सिंह,सन्दीप अग्रवाल, अक्षय चौरसिया,अविनाश पोद्दार,निशांत शर्मा,त्रिलोक मालेकर,वरुण अग्रवाल,पुष्प तराने,ओम देशमुख,युवराज साहू,शुभम महोबिया अन्य समिति सदस्य व व्यपारी उपस्थिति रहे
साथ ही इस पुरे आयोजन को व्यवस्थित व शांति पुर्ण रुप से सफल बनाने मे शासन प्रशासन का अहम योगदान रहा पुलिस-प्रशासन व नगर पालिका की पूरी टीम का श्री हनुमान भक्त युवा समिति ह्रदय से आभार व्यक्त करती है।

