कटनी कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता की दृष्टि से महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को बढावा देने एवं उनका प्रचार प्रसार करने के उददेश्य से आजीविका उत्पाद मेले का आयोजन होना है। जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने जिले में तीन दिवसीय आजीविका उत्पाद मेले के आयोजन हेतु चाक चौबंद एवं पुख्ता तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। आजीविका उत्पाद मेले के संबंध में जिला सीईओ शिशिर गेमावत ने बताया गया कि मेले में महिलाओं द्वारा आजीविका संवर्धन हेतु की जा रही आजीविका गतिविधियो का प्रचार प्रसार के साथ साथ उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को विशेष पहचान मिल सकेगी एवं उत्पादों के विक्रय से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त स्वावलंबी और आत्मनिर्भर हो सकेंगी। एनआरएलएम की जिला प्रबंधक शबाना बेगम ने बताया कि आजीविका उत्पाद मेले का आयोजन शुक्रवार 29 सितम्बर से रविवार 01 अक्टूबर तक नगर निगम ऑडोटोरियम न्यू बस स्टैण्ड कटनी में प्रातः दस बजे से रात्रि दस बजे तक किया जाएगा । मेले में आजीविका मिशन अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों की प्रदर्शनी सह विक्रय किया जायेगा।
सत्तर से अधिक अलग-अलग प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय*
जिला परियोजना प्रबंधक शबाना बेगम ने बताया कि आजीविका उत्पाद मेले में सत्तर, विविध प्रकार के अलग- अलग उत्पादों का प्रदर्शन किया जायेगा । मेले में ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किये गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों जैसे – बांस से निर्मित उत्पाद, सेनेटरी पैड नैपकीन, दोना पत्तल,झूमर, टेडी बियर, ज्वेलरी, डिटर्रेंट पाउडर, डिशबार, हर्बल साबुन, गौमूत्र से तैयार उत्पाद, दालें और बेसन से बने उत्पाद जैसे अचार पापड़, बड़ी, मसाले, डिजाइनर मोमबत्ती, जैविक खाद तथा अन्य उत्पादों आदि का प्रदर्शन सह विक्रय जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से मेले में पहॅुच कर महिलाओं को प्रोत्साहित किए जाने का आग्रह किया गया है।


