• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा, हजारों की संख्या में जनसभा में शामिल हुए नागरिक,आरोप लगाए रेत की राशि से चल रहा है वल्लभ भवन का खर्चा…!

by Manish Gautam Chiefeditor
September 27, 2023
in नर्मदापुरम
0
कांग्रेस की जनआक्रोश यात्रा, हजारों की संख्या में जनसभा में शामिल हुए नागरिक,आरोप लगाए रेत की राशि से चल रहा है वल्लभ भवन का खर्चा…!
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा माखन नगर से होते हुए निमसाड़िया पहुंची। जहां पर जनआक्रोश यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, कांग्रेस के नर्मदापुरम संभाग प्रभारी तेंद्रूखेड़ा विधायक संजय शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल सहित अन्य कांग्रेसियों का पूर्व जिला पंचायत सदस्य व नर्मदापुरम विधानसभा के प्रबल दावेदार वरिष्ठ कांग्रेस नेता चंद्र गोपाल मलैया ने पुष्पमालाओं से जोरदार स्वागत किया। तवा पुल से लेकर निमसाड़िया गांव तक यात्रा का भरपूर स्वागत हुआ। निमसाड़िया गांव में जनसभा में हजारों की संख्या में नागरिक शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए जन सभा में कहा कि भाजपा ने झूठे वादे और घोषणाएं करके 18 वर्ष राज कर लिया। प्रदेश के नागरिकों को जो उम्मीद और अपेक्षा थी वह पूरी नहीं हुई पूरे मप्र में भाजपा के प्रति आक्रोश है। हालात बहुत खराब हैं। प्रदेश में बदहाली के कारण जन आक्रोश यात्रा निकालनी पड़ रही है। किसान नौजवान बहुत परेशान हैं। नौजवानों के साथ छल किया है। किसान खाद बीज के लिए भटकते हैं। खाद बीज और वेयर हाउस के लिए भ्रष्टाचार हो रहा है। उद्योग धंधे नहीं खोले गए, महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। किसानों की जमीन का जो कटाव हुआ है उससे किसानों को बहुत नुकसान हो चुका है। उसकी तरफ भाजपा सरकार ने ध्यान नहीं दिया। श्री पचौरी ने कहा कि धर्म और संप्रदाय के नाम पर अब जनता को नहीं बरगलाया जा सकता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ाे यात्रा के माध्यम से जो संदेश मोहब्बत के पैगाम के लिए तथा नफरत फैलाने वालों के खिलाफ देश में जो माहौल दिया है उससे पूरे देश में कांग्रेस के प्रति लोगों का जुड़ाव हुआ है। जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से पूरे प्रदेश में यह बात समझ में आ रही है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे उन्हें वचन निभाना आता है। अब भाजपा की विदाई यात्रा का समय आ गया है।

प्रदीप जैन पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा –

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रति जन आक्रोश तो है। भाजपा अलीबाबा और 40 चोर की पार्टी को गई है। भाजपा ने माटी के साथ छल किया है। धोखा करके जो 15 महिने में कांग्रेस की सरकार को हटाया है उसे जनता देख चुकी है। मप्र ही नहीं दिल्ली की कुर्सी थरथरा रही है। अब तो मोदी भी मप्र में चुनाव लड़ें तो वे भी हार जाएंगे। मप्र में लूटमारी मची हुई है। इसलिए अब कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार रहें।

कांग्रेस नेता चंद्रगोपाल मलैया ने क्षेत्र के किसानों कि समस्या उठाते हुए कहा कि आसपास के कई गांवों के किसानों के खेतों में जमकर कटाव हुआ है। जिससे किसानों को बहुत नुकसान हुआ लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों की समस्या नहीं सुनी। भाजपा शासन काल में जमकर रेत का खनन हुआ रेत से वल्लभ भवन का खर्चा चल रहा है। लेकिन कटाव नहीं रोके जा सके हैं। पिचिंग नहीं बनाई गई। फसल बीमा की राशि भी नहीं दी जा रही है।
इस मौके पर पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शीला यादव, मौजूद रहे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
एन ई एस महाविद्यालय में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता संपन्न

एन ई एस महाविद्यालय में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d