कटनी। नगर पालिक निगम आयुक्त श्री विनोद कुमार शुक्ल के आदेशानुसार शांति समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के परिपालन में अनंत चतुर्दशी पर 28 सितम्बर को गणेश प्रतिमाएं विसर्जित करने कटायेघाट एवं मसुरहा घाट में प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन नदी घाटों पर निगम द्बारा बनाये गये कुंड में ही किया जायेगा। निगमायुक्त द्वारा शहर के आम नागरिक व सभी समितियों से अपील की गयी है कि शासन एवं संचालनालय द्वारा जारी गाईड लाइन का पालन करते हुये प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित कुण्डों में ही करायें।


