कटनी (27 सितंबर)- झिंझरी स्थित आसरा बाल ग्रह का मंगलवार को जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने औचक निरीक्षण कर उपलब्ध कराई जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली। सीईओ श्री गेमावत ने बालग्रह का मुआयना करते हुए छात्रों से संवाद किया एवं ठीक से खाना मिल रहा है या नहीं और खेलने कूदने की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। आसरा बाल गृह में छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं हेतु जिला सीईओ ने संतोष व्यक्त करते हुए बच्चों को पढ़ाई करने हेतु प्रेरित किया और उनकी कोई समस्याएं हो तो इस विषय में भी पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, लेखा अधिकारी आशुतोष खरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


