रिपोर्ट- महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ़ नगर के भगत शिंग चौक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सफ़ाई मित्र और सफ़ाई दीदी का सम्मान किया गया ।
इस समारोह के मुख्य आकर्षण जाने माने हास्य कलाकार के.के. नायकर थे और सुमधुर संगीत के साथ राजनांदगाँव के संगीत सरिता ऑर्केस्ट्रा की दमदार प्रस्तुति थी नायकर ने जीवंत हास्य को प्रस्तुत कर जनता का मनोरंजन किया
इस मौक़े पर पाँच सफ़ाई मित्र और तीन सफ़ाई दीदी का श्री फल मोमेंटो और साल भेंट कर सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईटीबीटी के अधिकारी अजय प्रकाश एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में माँ बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल समाज सेवी अरोड़ा जी ,जगदीश गुप्ता, अमित जैन, नगर पालिका के अधिकारी झा सहाब नगर पालिका के उपाध्यक्ष उमा महेश वर्मा एप्टा डोंगरगढ़ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश Choudry जीमनोज गुप्ता आदि नगर के नागरिक उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन निज़ार जीवा ने किया और आभार मनोज गुप्ता के द्वारा किया गया।


