VIDEO घर-घर विराजेमान गजानंद,जय गणेश की जयकारों से गूंज रहे पंडाल,,
10 दिन तक चलने वाला गणेश महोत्सव पर्व, गणेश चतुर्थी से शुरू हो चुका है. पहले दिन से ही घर घर गणपति बप्पा की स्थापना की गई है. रोजाना दस दिन तक पूरे विधि विधान से गजानन जी की पूजा अर्चना आरती के बाद भक्तो की कतार दर्शनों के लिए देखी जा रही है। वही रीठी हनुमान मंदिर के पास विराजमान गणपति बप्पा जी की परंपरा अनुसार की गई है जिसमें भक्त लोग प्रतिदिन पूजन अर्चना कर जागरण का कार्यक्रम किया जाता है। वही देवगांव बस स्टैंड में विराजमान गणेश प्रतिमा जी की कल महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो भक्त लोगों ने महाआरती मैं भाग लेकर पुण्य अर्जित किया ।गणेश प्रतिमा स्थापना को लेकर बच्चो मैं भी काफी उत्साह देखा गया ।
ब्यूरो चीफ हरिशंकर बेन


