कटनी (24 सितंबर )- कलेक्टर अवि प्रसाद ने विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल की अनुशंसा पर ग्राम छपरवाह स्थित सिमरार नदी में जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से स्टापडेम विस्तार एवं अन्य कार्य हेतु 38 लाख 88 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने स्टापडेम विस्तार एवं अन्य कार्य हेतु कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़क को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया है। निर्माण एजेंसी को प्रदान किए गए स्वीकृति आदेश में उल्लेखित शर्तों का हर हाल मे अनिवार्यतः पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ।


