कटनी। नगरीय निकाय संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में आज दिनांक 23 सितम्बर 2023 को प्रातः 11 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम लाल परेड भोपाल में मध्यप्रदेश पथ विक्रेता महा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं स्थानीय कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय नगरपालिक निगम कटनी परिसर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम योजना में 44 पथ विक्रेताओं को 5लाख 50 हजार की राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
इस अवसर पर निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक जिलाध्यक्ष भा.ज.पा. श्री दीपक टंडन सोनी सुभाष शिब्बू साहू सीमा श्रीवास्तव शशिकांत तिवारी सुरेन्द्र गुप्ता पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक पूर्व जिलाध्यक्ष श्री राम रतन पायल वरिष्ठ भा.ज.पा. कार्यकर्ता सुरेश सोनी भा.ज.पा. पप्पा मिश्रा संतोष मिश्रा उपायुक्त पवन कुमार अहिरवार राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सिटी मैंनेजर यश रजक एवं अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं।


