उमरियापान के टोला रोड़ में हो रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य में आ रही बाधा का शुक्रवार को प्रशासन ने निराकरण कराया है। कार्य में अवरुद्ध पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नायब तहसीलदार आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि उमरिया पान की टोला मार्ग में सड़क निर्माण कार्य होने के बाद नाली का निर्माण शुरू हुआ, ग्रामीणों के द्वारा नाली निर्माण में हस्ताक्षेप किया गया।जिसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से किया।
शुक्रवार को उमरियापान नायब तहसीलदार आशीष चतुर्वेदी,थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय,पीडब्ल्यूडी विभाग के टाइम कीपर मृत्युंजय उपाध्याय पुलिस और राजस्व हमले के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दिया। नाली निर्माण के लिए जगह का चिन्हाकन करते हुए नपाई की। जेसीबी मशीन से नाली की खुदाई करवाकर काम शुरू कराया।
इसके अलावा नायाब तहसीलदार और थाना प्रभारी ने नाली निर्माण कार्य की जगह में अतिक्रमण करने वाले ग्रामीणों को समय पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि यदि समय अवधि पर अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी


