रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने शुक्रवार को पत्र जारी करते हुए नर्मदापुरम जिले के लोक अभियोजक पद पर कार्य कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक जैन के स्थान पर शैलेंद्र गौर को नियुक्त किया है। विधि क्षेत्र में अधिवक्ता के रूप में श्री जैन का अनुभव 40 वर्ष का रहा है। कमलनाथ सरकार में लोक अभियोजक पद पर नियुक्त श्री जैन भाजपा सरकार में भी अभी तक इस पद पर कार्य कर रहे थे लेकिन 6 नवंबर को नियम अनुसार तय 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने के चलते नए लोक अभियोजक की नियुक्ति शैलेंद्र गौर के रूप में की गई है। इससे पूर्व में भी श्री जैन 11 वर्ष अतिरिक्त लोक अभियोजक दिग्विजय सिंह शासनकाल में रहे है। इस वर्ष मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और उसके आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है जिसके चलते शैलेंद्र गौर की नियुक्ति लोक अभियोजक पद पर तय मानी जा रही थी। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह के बेहद करीबी है शैलेन्द्र गौर । श्री जैन ने चर्चा में अपने समस्त सहयोगियों का इस सफलतम कार्यकाल के लिए आभार व्यक्त किया है एवं नए लोक अभियोजक को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है ।


