रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। इटारसी-नर्मदापुरम विधानसभा के पुरानी इटारसी स्थित वार्ड क्रमांक 4 ,बूथ क्रमांक 160 पर पार्षद शिवकिशोर रावत के निवास पर पहुँचकर भाजपा नेता डा राजेश शर्मा ने पार्टी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं व बूथ पर निवारत आमजन को मोदी जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हो रहे “कार्यकर्ता महाकुंभ” में पहुंचने हेतु आमंत्रण दिया। इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक दीपक अग्रवाल ,स्वयं सेवी संस्था प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक संदेश पुरोहित,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र दीक्षित,भाजपा जिला मंत्री उमेश पटेल,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रूपेश राजपूत , युवा मोर्चा जिला मंत्री भाई हर्षल गालर ,युवा मोर्चा जिला मंत्री अर्पित रावत ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल ,विशाल दीवान, लीलाधर मनवारे,अवधेश मलबिया , जमना प्रसाद महतो , वी एल महलहा , पवन महतो , सुनील चौधरी ,नटवर पटेल , अलोक तिवारी , पप्पू ढीमल , महेश यादव, अतुल उदयपुरिया , नितिन वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्ड निवासी उपस्थित रहे। सभी ने डा राजेश शर्मा को आश्वस्थ किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुँचने हेतु स्वयं भी आग्रह करेंगे।


