कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर की गई कार्यवाही
बाल श्रमिकों की आयु का सत्यापन कराने के बाद संस्थान के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
कटनी – कलेक्टर श्री Avi Prasad द्वारा बुधवार को शहर भ्रमण के दौरान पन्ना रोड स्थित चाय की दुकान में दो बाल श्रमिक कार्य करते देखे गए। कलेक्टर ने इसको त्वरित संज्ञान में लेते हुए तत्काल श्रम पदाधिकारी को बाल श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के पालन में श्रम विभाग ने निरीक्षण की कार्रवाई करते हुए दो बाल श्रमिकों को नियोजित पाया ।नियोजित बाल श्रमिकों को रेस्क्यू कर जिला बाल कल्याण समिति कटनी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। नियोजित बाल श्रमिकों की आयु का सत्यापन कर बाल श्रम अधिनियम के अंतर्गत नियोजक संस्थान के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh


