विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है और सभी दल अपने अपने कार्यक्रम आयोजित कर जनता के बीच पहुंच रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी द्वारा जहां पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है,तो वही कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार के विरोध में पूरे प्रदेश में निर्धारित 7 स्थानों से जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है | गुरुवार को दमोह हटा से जन आक्रोश यात्रा पवई विधानसभा के सिमरिया,मोहंद्रा से होती हुई पवई पहुंची,जहां जगदीश स्वामी मंदिर में आमसभा आयोजित की गई,जिसमें पूर्व विधायक मुकेश नायक, शिवजीत सिंह,जीवन पटेल सी पी मित्तल,अनिल तिवारी मुन्ना राजा तमगढ़,अरुण पाल सिंह , शिकारपुरा,मुकेश नायक ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए | अंत में प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को गलत बताया व आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से कांग्रेस पार्टी को वोट देकर सरकार बनाने की बात कही | जहां पूर्व विधायक के समर्थक मौजूद रहे,वहीं क्षेत्रीय संघर्ष समिति द्वारा क्षेत्रीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग रखी गई | इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे |
पूर्व मंत्री अरुण यादव मध्यप्रदेश सरकार
पवई से राम सिंह


