जबेरा/- जन आशीर्वाद यात्रा ने जबेरा विधानसभा में किया प्रवेश में प्रवेश करते ही राजघाट में विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री दशरथ सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह सहित भाजपा नेताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए भारी पुष्प वर्षा की। यात्रा राजघाट से तेजगढ़, माड़नखेड़ा, भाटखमरिया, कलेहराखेड़ा से होते हुए जबेरा कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची। जहां मंचीय सभा में अपार जनसमूह दिखा। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन में भारतीय जनता पार्टी के नारे लगाते हुए कहा कि आशीर्वाद यात्रा फिर इस बार भाजपा सरकार बने । लोगों ने भी ताली बजाते हुए हाथ उठाकर सहमति दी।जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह ने कहा भाजपा सरकार मे हर गरीब मजबूत हो रहा है, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने महिलाओ के लिए लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना, लाडली बहना आवास ऐसी बहुत सी योजनाए जो वरदान साबित हो रही है। मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के एसएससी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद व्यापित करता हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आपको मजबूत कर रही आप सभी भाजपा को मजबूत करे।यात्रा में रथ पर मंत्री हरदीप सिंह डंग, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा संजय राय सहित विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी,पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री दसरथ सिंह ,सवार रहे! कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।