रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। 21 सितंबर 2023 को एन. ई. एस. शिक्षा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा ग्राम रोहना में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमे विद्यार्थियों ने घर घर जाकर ग्राम वासियों को मतदान के लिए जागरूक किया तथा ग्राम वासियों के वोटर आईडी संबंधित जानकारियों को साझा किया गया। ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया एवं मतदान करने के लिए प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ज्योत्सना खरे, प्राध्यापक डॉ कमलेश शुक्ला, डॉ डॉली जैन, डॉ कनक पाठक, श्री रविशंकर मिश्रा, श्री प्रवीण मीणा, श्रीमति ज्योति तिवारी, श्रीमती आनंदमयि दुबे, श्रीमती अंबिका राजपूत, श्रीमती दिव्यानी सूर्यवंशी, श्री प्रेम अश्वारे,श्री दीपक अहिरवार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे व अपना पूर्ण सहयोग दिया।


