रिपोर्ट -महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ -भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका डोंगरगढ के द्वारा सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में समस्त सफाई कर्मचारी स्वच्छता दिदियां और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए शिविर में मेडिकल यूनिट के माध्यम से विशेष टेंट लगा कर स्वच्छता से जुड़े सभी सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण किया गया ।साथ ही सरकार के द्वारा चलाए गए सभी योजनाओं का उन्हें लाभ मिल सके उसके लिए पंजीकृत कराया गया। शिविर में राशन कार्ड आधार कार्ड पंजीयन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विवाह प्रमाण पत्र आवास योजना के लिए भी आवेदन लिए गए। एवं नगर पालिका डोंगरगढ़ अध्यक्ष सुदेश मेश्राम द्वारा सफाई कर्मचारी को सफाई किट का वितरण भी किया गया।


