रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। पथ विक्रेता कामगार कल्याण संघ के तत्वाधान में शहर के हाथ ठेले वाले पथ विक्रेताओं के संगठन पथ विक्रेता कामगार कल्याण संघ के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका नर्मदा पुरम पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया। जिसमें नगर विक्रय समिति के गठन को लेकर एवं अनैतिक अतिक्रमण एवं नगर पालिका अतिक्रमण अमले द्वारा अभद्र भाषा की शिकायत को लेकर संगठन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नर्मदापुरम को ज्ञापन सोपा। जिसमें प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए पथ विक्रेता कामगार कल्याण संघ के मुख्य सलाहकार अभिषेक पटेल, संगठन के सचिव राजेश मिश्रा, संगठन सहायक सचिव सचिन निगोते,संगठन सदस्य केशव शर्मा के साथ ही अनेक पथ विक्रेता (हाथ ठेले) वाले उपस्थित हुए ।


