ऋषि पंचमी में खोले गए सर्प बंध
पुरानी परंपरा को जीवंत रखने की कयाव
सिवनी केवलारी:- ऋषि पंचमी के दिन को पर्व की भांति बड़े उत्साह से मनाया जाता है,ग्रामीण क्षेत्रो में सर्प दंश से पीड़ित लोगों के बंध भी आज के दिन खोले जाते है।केवलारी में भी आज के दिन गोंडी मोहल्ला स्थित नाग पटो में दिन भर ऐसे लोगों का तांता लगा रहता है जो कि कभी न कभी सर्पदंश से पीड़ित रहे और उनको परंपरा अनुसार बंध बाँधा गया था,जिनके बंध आज ही के दिन वहां उपस्थित सपाहर आने वाले लोगों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ खोला जाता है।सर्वप्रथम मां बड़ी खेरमाई मंदिर में पूजन आर्चन कर इस क्रिया में सम्मलित लोग नाग पटो में पहुंच कर अपने काम मे लग जाते हैं।जानकारी अनुसार गोंडी मोहल्ले में स्थित नाग पटो में आज कुल 62 सर्पदंश से पीड़ित लोगों के बंध खोले गए हैं।उक्त कार्यक्रम के बाद प्रसाद के रूप में खीर पूरी का प्रसाद वितरण उपस्थित जनसमुदाय को किया जाता है।
नाग पटो के अध्यक्ष संत कुमार बर्मन और पटो प्रधान परदेसी बर्मन सदस्य रघुवीर बर्मन दादू बर्मन राकेश बर्मन पवन पटेल कन्हैया बर्मन सागर बर्मन ज्ञानी बर्मन बिट्टू यादव रवि बर्मन अक्कू बर्मन सहित कार्यक्रम के संरक्षक कमल सिंह ठाकुर संजय सिंगरहा का विशेष योगदान रहा।
सिवनी से राजकुमार ठाकुर की रिपोर्ट ✍️


