• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

सक्षम छात्रावास के दिव्यांग बच्चों को कलेक्टर ने वितरित किए डेजी प्लेयर और स्मार्टफोन्स साइट सेवर्स संस्था ने दिया प्रशिक्षण, संस्था ने उपलब्ध कराए उपकरण

by Manish Gautam Chiefeditor
September 18, 2023
in कटनी
0
सक्षम छात्रावास के दिव्यांग बच्चों को कलेक्टर ने वितरित किए डेजी प्लेयर और स्मार्टफोन्स  साइट सेवर्स संस्था ने दिया प्रशिक्षण, संस्था ने उपलब्ध कराए उपकरण
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। दिव्यांगता किसी भी व्यक्ति के विकास में बाधा न बने, इसको लेकर संवेदनशील कलेक्टर कटनी श्री Avi Prasad द्वारा उन्हें प्रोत्साहित करने और शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा सक्षम छात्रावास के बच्चों को दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत संस्था साइट सेवर्स के माध्यम से आज सोमवार को डेजी प्लेयर और स्मार्टफोन प्रदान किए गए।

*निरीक्षण दौरान बच्चों ने रखी थी मांग*

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा बीते दिनों तिलक कालेज समीप स्थित सक्षम छात्रावास का निरीक्षण किया गया था। जहां उन्होंने बच्चों को उनका कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर बच्चों ने कलेक्टर श्री प्रसाद से उन्हें उनके अध्यापन में उपयोगी डेजी प्लेयर और स्मार्टफोन दिलाए जाने की मांग की। जिस पर कलेक्टर द्वारा जल्द ही उन्हें यह दोनो उपकरण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।

*साइट सेवर्स ने दिया चार दिवसीय प्रशिक्षण*

कलेक्टर श्री प्रसाद के मार्गदर्शन में साइटसेवर्स संस्था द्वारा तिलक कॉलेज समीप स्थित सक्षम छात्रावास में चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें 2 दिन डेज़ी प्लेयर का प्रशिक्षण एवं 2 दिन स्मार्ट मोबाइल प्रशिक्षण प्रदान किया गया । जिसमें कटनी जिले के कक्षा चार एवं पांच के दस दृष्टि दिव्यांग बच्चों को डेज़ी प्लेयर प्रदान किए गए एवं कक्षा 6 से 8 के बच्चों को 14 स्मार्टफोन प्रदान किए गए। उक्त प्रशिक्षण भोपाल से आए हुए डेजी फोरम ऑफ इंडिया के प्रशिक्षक संतोष खरे द्वारा दिया गया। उनके द्वारा डेजी प्लेयर एवं मोबाईल के माध्यम से दृष्टि दिव्यांग बच्चों को अपनी पुस्तकों को ऑडियो फॉर्मेट में पढ़ने, कैलकुलेटर का उपयोग ऑडियो रिकॉर्डिंग, नेवीगेशन कीज आदि का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक दिया गया।

*कलेक्टर ने बढ़ाया हौसला, कहा दृढ़ इच्छा शक्ति से सब संभव*

प्रशिक्षण के समापन के अवसर आज सोमवार को अवि प्रसाद द्वारा सभी बच्चों को स्मार्टफोन एवं डेजी प्लेयर वितरण किए गए। उन्होंने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो शारीरिक कमी भी आपको आपका लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक सकती। इस अवसर पर जिला शिक्षा केंद्र कटनी से ए पी सी आईडी अनिल त्रिपाठी ,साईटसेवर्स संस्था से डीपीसी भरत पटेल, फेसिलिटेटर शिव शंकर कुमार, मनोज कहार, प्रदीप मिश्रा, विशेष शिक्षक प्रेम शंकर भारती एवं दिव्यांग बच्चो के अविभावक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विकासखण्ड बहोरीबंद अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की तीन दुकानों के ंचालन हेतु स्व-सहायता समूहों को प्राधिकार पत्र आवंटित

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रावधानों का पालन करें सभी स्कूल कलेक्टर ने प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने सतत निरीक्षण करने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किए निर्देश प्रावधानों के प्रति जागरूकता लाने कार्यशाला आयोजित करने के भी निर्देश शिकायतों की जांच कर प्रस्तुत करें रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d