कटनी – सी.एम. हेल्पलाइन की माह जून एवं जुलाई 2023 की जारी ग्रेडिंग के अनुसार जिले में एल-1 स्तर पर 25 से अधिक प्राप्त शिकायतों में संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने वाले अधिकारियों को कलेक्टर श्री Avi Prasad द्वारा सोमवार को समय – सीमा की बैठक के पश्चात प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।
कलेक्टर अवि प्रसाद ने माह जून में ए ग्रेड में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सी.ई.ओ श्री शिशिर गेमावत द्वारा 86.79 वेटेज स्कोर प्राप्त कर अपने समूह मेे प्रदेश में तृतीय स्थान अर्जित करनें तथा जुलाई माह में उर्जा विभाग के श्री राम पाण्डेय अधीक्षण अभियंता द्वारा 98.45 वेटेज स्कोर के साथ अपने समूह मे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है।।
एल-1 स्तर से संतुष्टिपूर्ण निराकरण करनें वाले खाद्य आपूर्ति विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बड़वारा श्री यज्ञदत्त त्रिपाठी द्वारा प्राप्त 42 शिकायतों में 41 शिकायतों का एल-1 स्तर पर तथा एल-1 के अतिरिक्त 1 शिकायत का निराकरण करने एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी रीठी सज्जन सिंह परिहार द्वारा कुल प्राप्त 55 शिकायतों में एल-1 स्तर पर 51 शिकायतों तथा एल-1 के अतिरिक्त 3 शिकायतों का निराकरण किया गया।
इसी तरह कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ढ़ीमरखेडा श्री ब्रिजेश कुमार जाटव द्वारा कुल प्राप्त 103 शिकायतों में एल-1 स्तर पर 89 शिकायत तथा एल-1 के अतिरिक्त 9 शिकायतों का निराकरण किया गया। इसी तरह नगर निगम की साफ सफाई एवं स्वास्थ्य सेवाओं हेतु सहायक कार्यालय अधीक्षक श्री संजय चौदहा द्वारा कुल प्राप्त 134 शिकायतों में 98 शिकायतों का एल-1 स्तर पर तथा 34 शिकायतों का एल-1 के अतिरिक्त निराकरण करने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा समय-सीमा बैठक के पश्चात प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh


