कटनी (18 सितंबर ) – कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देश पर विकासखण्ड बहोरीबंद अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य की तीन दुकानों शासकीय उचित मूल्य दुकान छपरा के संचालन हेतु समझौता स्व सहायता समूह, शासकीय उचित मूल्य दुकान बंधी (धूरी) के संचालन हेतु राहत स्व सहायता समूह तथा शासकीय उचित मूल्य दुकान सिहुड़ी के संचालन हेतु मीरा स्व सहायता समूह जगुआ को प्राधिकार पत्र आवंटित किया गया है।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री बालेन्द्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान छपरा दुकान कोड 4205059, शासकीय उचित मूल्य दुकान बंधी धूरी दुकान कोड 4205078, शासकीय उचित मूल्य दुकान सिहुडी दुकान कोड 4205079 के विक्रेता विहीन होने पर संस्थाओं को पूर्व में जारी प्राधिकार पत्र निरस्त करते हुये महिला स्व सहायता समूहों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग बहोरीबंद द्वारा आवंटन प्राधिकार पत्र जारी किया है।


