डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का हुआ आत्मीय स्वागत
जबलपुर, 18 सितम्बर, 2023
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आज दोपहर डुमना एयरपोर्ट आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया । श्री चौहान दोपहर 1.40 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना पहुँचे थे । विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक श्री अजय विश्नोई, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री प्रभात साहू, श्री सुभाष तिवारी रानू, पूर्व मंत्री श्री शरद जैन एवं श्री अंचल सोनकर, श्री अखिलेश जैन, श्री कमलेश अग्रवाल आदि ने किया । इस अवसर पर संभागायुक्त अभय वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी भी डुमना विमानतल पर मौजूद थे


