बरगंवा स्थित भूमि प्रगट शारदा माता मंदिर के समीप समाजसेवी ज्योति विनय दीक्षित के द्वारा जन सेवा कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। इस मौके पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी विनय दीक्षित ने बताया कि जन सेवा कार्यालय के माध्यम से शव रखने फिजर,पानी का टैंकर,सांप पकड़ने वाले दो विशेषज्ञ के अलावा फोटोकॉपी निशुल्क होगी। विनय ने बताया कि बेरोजगारों के लिए सभी प्रकार के फॉर्म निशुल्क भरकर दिए जाएंगे।


