• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, October 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home उत्तरप्रदेश लखनऊ

मदरसों में व्यावसायिक शिक्षा व कम्प्यूटर शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए – धर्मपाल सिंह

by Manish Gautam Chiefeditor
September 15, 2023
in लखनऊ
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मदरसों में व्यावसायिक शिक्षा व कम्प्यूटर शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए – धर्मपाल सिंह

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊः 14 सितम्बर, 2023
उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन एक परियोजना को पूर्ण किया जाए ताकि अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा कौशल विकास से जुड़ी सुविधाओं का सृजन कर विकास एवं रोजगार के अवसरों का सृजन तीव्र गति से हो सके। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माणाधीन 851 परियोजनाओं को निर्धारित अवधि में पूर्ण करके क्रियाशील बनाया जाए और निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। श्री सिंह ने कहा कि मिनी आईटीआई को एससीवीटी से जोड़ने का प्रयास किया जाए जिससे कि मिनी आईटीआई में गुणात्मक परिवर्तन आ सके और परम्परागत शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को उनकी अभिरूचि के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए और अधिक प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को नवाचार, रोजगार और उद्यमशीलता से जोड़ा जाये।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने आज यहां विधानभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत संचालित कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति तथा मदरसा शिक्षा के संबंध में समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 अशासकीय अरबी-फारसी मदरसा मान्यता, प्रशासन और सेवा विनियमावली-2016 में आवश्यक संशोधन हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए ताकि वर्तमान आधुनिक शिक्षा के अनुरूप छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्रायें दीनी तालिम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा और विज्ञान के माध्यम से मुख्यधारा से जुड़ सके और उनका सर्वागीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि मदरसों में व्यावसायिक शिक्षा व कम्प्यूटर की शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रही है और वक्फ की संपतियो का सदुपयोग अल्पसंख्यक वर्ग के विकास के लिए होना चाहिए। वक्फ की सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक स्तर पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और वक्फ की सम्पत्तियों को जनोपयोगी बनाने के लिए हर संभव कार्य किया जाये।
बैठक में अपर मुख्य सचिव मोनिका एस0 गर्ग ने बताया कि मंत्री से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जायेगा और अल्पसंख्यक समुदाय के सर्वागीण उत्थान से संबंधित योजनाओं को गतिशील और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2023-24 माह अप्रैल से अगस्त तक कुल 163 परियोजनाएं पूर्ण कराई गई हैं तथाा रू0 180.89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियॉ जारी की गयी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल में 15 परियोजना इकाईयां, माह मई में 33 परियोजना इकाईयां, माह जून में कुल 46, जुलाई में 34 तथा माह अगस्त में 35 परियोजना इकाईयां पूर्ण करायी जा चुकी है। पूर्ण परियोजना इकाइयों में राजकीय पॉलीटेक्निक 02, प्राइमरी स्कूल 08, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष 99, ऑगनबाड़ी केन्द्र 30, ट्वायलेट ब्लाक 05, होम्योपैथिक चिकित्सालय 02, रा0इण्टर कालेज 07, हास्टल 01, हाईस्कूल 01, पीएचसी 08 तथा 01 आयुर्वेदिक हास्पिटल सम्मिलित हैं।
बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक सुश्री जे0 रीभा, संयुक्त सचिव जे0पी0 सिंह तथा उ0प्र0 मदरसा शिक्षा परिषद की रजिस्टार डा0 प्रियंका अवस्थी उपस्थित थी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

विभिन्न जनपदों के सम्पर्क मार्गों के 19 चालू कार्यों हेतु रू. 08 करोड़ 80 लाख 35 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.