कटनी – जिले में अवैध मदिरा के अवैघ संग्रहण, परिवहन, विक्रय, निर्माण रोकथाम हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर रोजाना विशेष अभियान चलाया जाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री आर.के बघेल ने जानाकारी देते हुए बताया कि रोजाना चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक 02, एवं स्लीमनाबाद के निमियाहार, आधारकाप, हीरागंज, तेवरी, में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के यहां दबिश दी गई। दबिश के दौरान आबकारी टीम द्वारा की गई कार्यवाही में 615 किलोग्राम महुआ लाहन, 51 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई तथा महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान 9 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत पंजीबद्ध किये गये। मौके पर जप्त किये गये लहान तथा मदिरा की अनुमानित राशि लगभग 69 हजार रूपये है।
उपरोक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह बघेल, केशव प्रसाद उईके, मोना दुबे, के.के. पटेल, आबकारी आरक्षक शिवमूरत नामदेव, राजेश गौटिया, राम सिंह, श्रीमती वीणा ब्रम्हवंशी, कु0 प्रियंका बोरकर, सम्मिलित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh


