• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, October 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home उत्तरप्रदेश लखनऊ

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा के अंतर्गत पीएम श्री योजना 2023-24 की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित।

by Manish Gautam Chiefeditor
September 13, 2023
in लखनऊ
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा के अंतर्गत पीएम श्री योजना 2023-24 की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

दिनांक: 13 सितंबर, 2023

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा के अंतर्गत पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया) योजना 2023-24 की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रथम चरण में चयनित 925 पीएम श्री विद्यालयों के उच्चीकरण एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया को अनुमोदन प्रदान किया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों को ग्रीन स्कूल के रुप में विकसित किया जाए। विद्यालयों को समयानुसार अपग्रेड करते हुये नया स्वरूप दिया जाये, जिससे विद्यालयों को बच्चों को स्मार्ट शिक्षा से जोड़ा जा सके। विकास कार्यों में सोलर पैनल, एलईडी लाइटिंग, ऊर्जा कुशल संसाधन, पोषण वाटिका, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण आदि को भी शामिल किया जाये।
उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों में गुणवत्तापरक एवं पारदर्शितापूर्ण विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों एवं फर्नीचर, उपकरण इत्यादि की आपूर्ति के लिये जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिये। पी0ए0बी0 द्वारा अनुमोदित निर्माण कार्यों को विद्यालय प्रबन्ध समिति के माध्यम से तथा फर्नीचर एवं अन्य उपकरणों की आपूर्ति जेम पोर्टल के माध्यम से करायी जाये। उन्होंने भविष्य में पीएम श्री विद्यालयों के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सभी के लिए शिक्षा परियोजना परिषद की कार्यकारिणी समिति को अधिकृत किया।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों के बच्चों को विज्ञान प्रयोगशाला एवं एकीकृत कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेन्टर (आईसीसीसी) व अन्य जगहों का भ्रमण कराया जाए, जिससे बच्चों को बहुत कुछ देखने और सीखने को मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 5 सितम्बर, 2022 को शिक्षक दिवस पर पीएम श्री योजना की घोषणा की थी। चयनित विद्यालयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के सिद्धांतों के अनुरूप विकसित किया जाना है। प्रथम चरण में 925 विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। द्वितीय चरण में लगभग 800 शासकीय विद्यालयों के चयन की प्रक्रिया गतिमान है। प्रति विद्यालय लगभग 43.64 लाख रुपये के हिसाब से 40498.43 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त दीपक कुमार, महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद, विशेष सचिव नियोजन आशुतोष निरंजन, सचिव उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड निशा अनंत सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

गोरखपुर एवं अलीगढ़ में स्टेट इंस्टीट्यूट आफ होटल मैनेजमेंट की स्थापना होगी- जयवीर सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.