• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home उत्तरप्रदेश लखनऊ

दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री का निर्देश ।

by Manish Gautam Chiefeditor
September 11, 2023
in लखनऊ
0
दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री का निर्देश ।
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री का निर्देश ।

न्यूज ऑफ़ इंडिया (एजेन्सी)

 

लखनऊ: 11 सितम्बर, 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की सड़कों के सुधार कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आगामी नवम्बर माह में दीपावली से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मॉनसून की स्थिति असामान्य है। आने वाले दिनों में कई जिलों में लगातार बारिश की सम्भावना है। इसे ध्यान में रखते हुए नवम्बर माह में दीपावली से पूर्व प्रदेशव्यापी सड़क गड्ढामुक्ति का अभियान चलाया जाए। जहां बरसात की स्थिति हो वहां, बोल्डर डालकर रोलर चलाकर आवागमन सुगम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण, एन0एच0ए0आई0, मण्डी परिषद, सिंचाई, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास, आवास, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आदि विभागों की करीब 04 लाख किलोमीटर सड़कें प्रदेश में हैं। हर एक सड़क पर चलना आम आदमी के लिए सुखद अनुभव वाला हो, यह हम सभी की जिम्मेदारी है। मेट्रो/एक्सप्रेस-वे जैसी बड़ी परियोजनाओं के कारण यदि पूर्व से संचालित सड़कें खराब होती हैं तो खराब होने के कारक विभाग को उत्तरदायी बनाया जाए।
गड्ढामुक्ति अभियान के लिए विभागीय कार्ययोजना से अवगत होते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि सड़कों के लिए बजट का कोई अभाव नहीं है। सभी विभागों में बेहतर नियोजन की आवश्यकता है। समस्त विभाग सुनिश्चित करें कि सड़क बनाने वाली एजेंसी/ठेकेदार, सड़क बनने के अगले 05 वर्षाें तक उसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी उठाएं। इस बारे में नियम-शर्तें स्पष्ट रूप से उल्लिखित की जाएं।
मुख्यमंत्री ने अभियन्ताओं को निर्माण कार्य के ‘बैकबोन’ की संज्ञा देते हुए कहा कि कहीं भी अभियन्ताओं की कमी न हो। आवश्यकता पड़े तो आउटसोर्सिंग से भी तैनाती की जाए। विभागीय मंत्री व अधिकारी फील्ड में रैण्डम भ्रमण कर परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जवाबदेही तय करें। गड्ढामुक्ति व सड़क के नवनिर्माण के कार्य को मैनुयल के स्थान पर मैकेनाइज्ड किये जाने पर बल दें। अभियन्ताओं की तैनाती केवल मेरिट के आधार पर ही की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विभाग यह सुनिश्चित करे कि कहीं भी लोकहित से जुड़ी किसी परियोजना में माफिया/अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को स्थान न मिले। उनके करीबी रिश्तेदारों और गैंग के सदस्यों को भी ठेके-पट्टे से दूर रखा जाए। सड़क गड्ढामुक्ति और नवनिर्माण के अभियान की जियो टैगिंग कराई जाए। इसे पी0एम0 गतिशक्ति पोर्टल से जोड़ने के साथ ही सभी विभाग इसी तर्ज पर अपना पोर्टल भी विकसित करें, ताकि कार्य की गुणवत्ता की अनवरत मॉनीटरिंग की जा सके।
नगर विकास व ग्राम्य विकास विभाग को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के कारण यदि कहीं जलभराव होता है, तो तत्काल उसकी निकासी सुनिश्चित की जाए। विभागीय अधिकारी सड़कों पर मौजूद रहंे। नगरों में आवारा श्वान की समस्या को दूर करने के लिए प्रस्तावित एनिमल बर्थ कण्ट्रोल इकाइयों का शीघ्र क्रियान्वयन तथा अन्य उपयोगी प्रबन्ध किये जाएं।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गोलीकांड की गूंज से गूंजा कोठी बाजार,दिनदहाड़े दुकान में घुसकर युवक पर पिस्टल से 6 राउंड फायर,गोली लगने से युवक घायल,गोली चलने से इलाके में फैल गई सनसनी,युवक का इलाज जारी..देखे VIDEO

गोलीकांड की गूंज से गूंजा कोठी बाजार,दिनदहाड़े दुकान में घुसकर युवक पर पिस्टल से 6 राउंड फायर,गोली लगने से युवक घायल,गोली चलने से इलाके में फैल गई सनसनी,युवक का इलाज जारी..देखे VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d