• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, May 8, 2025
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*भारत निर्माण कोचिंग में शिक्षक की भूमिका में आए कलेक्टर* *• लिया विद्यार्थियों का विशेष सत्र, इतिहास और संविधान की गूढ़ जानकारियों को सरलता से समझा गए कलेक्टर* *• प्रत्येक शनिवार लेंगे विशेष सत्र* देखे VIDEO

by Manish Gautam Chiefeditor
September 10, 2023
in कटनी
0
*भारत निर्माण कोचिंग में शिक्षक की भूमिका में आए कलेक्टर*  *• लिया विद्यार्थियों का विशेष सत्र, इतिहास और संविधान की गूढ़ जानकारियों को सरलता से समझा गए कलेक्टर* *• प्रत्येक शनिवार लेंगे विशेष सत्र* देखे VIDEO
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*भारत निर्माण कोचिंग में शिक्षक की भूमिका में आए कलेक्टर*

*• लिया विद्यार्थियों का विशेष सत्र, इतिहास और संविधान की गूढ़ जानकारियों को सरलता से समझा गए कलेक्टर*
*• प्रत्येक शनिवार लेंगे विशेष सत्र
कटनी। शासकीय सेवाओं में बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य के लिए जिले के युवाओं को निशुल्क मार्गदर्शन प्रदान करने कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद की पहल पर पुनः प्रारंभ की गई भारत निर्माण कोचिंग पिछले एक माह से स्थानीय केसीएस कन्या विद्यालय परिसर में निरंतर जारी है। यहां अध्यनरत युवाओं के लिए गत शनिवार का दिन बेहद खास रहा, जब कलेक्टर श्री प्रसाद स्वयं इन युवाओं का एक

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230910-WA0042.mp4

विशेष सत्र लेने पहुंचे। जहां तकरीबन 90 मिनट तक कलेक्टर श्री प्रसाद ने उनका एक विशेष पीरियड लिया, जिसमें उन्हें बड़े ही प्रभावी लेकिन सहज तरीके से भारत के संविधान और संविधान बनने से पूर्व भारत में राजकीय और संचालन व्यवस्था प्रणाली के संबंध में युवाओं को समझाया गया।
*महत्वपूर्ण तथ्यों को बड़ी ही सरलता से समझा गए कलेक्टर*
भारी बारिश के बावजूद भारत निर्माण कोचिंग में पहुंचे कलेक्टर श्री प्रसाद विशेष सत्र दौरान एक प्रभावी शिक्षक की भूमिका में नजर आए। जहां उन्होंने भारतीय संविधान से जुड़ी गूढ़ लेकिन महत्वपूर्ण जानकारियों को बड़े ही सहज और सरल तरीके से विद्यार्थियों को समझाया, साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण तथ्य नोट भी कराए। उन्होंने भारत में आई पहली विदेशी कंपनी से लेकर ईस्ट इंडिया कंपनी के आगमन, उनके अधिकार पत्र, बक्सर के युद्ध, लगान वसूली अधिकार, दीवानी अदालतों के अस्तित्व में आने से लेकर सन 1946 में बनी संविधान सभा और संविधान बनने के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही वैकल्पिक, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तरी के बारे में जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण तथ्य विद्यार्थियों को नोट कराए।
*निरंतर जारी रहेंगे कलेक्टर के विशेष सत्र*
अपने बीच कलेक्टर श्री प्रसाद को एक शिक्षक के रूप में पाकर विद्यार्थी न सिर्फ गदगद हुए, बल्कि उत्साह से भी भर गए। अपने डेढ़ घंटे के विशेष सत्र उपरांत कलेक्टर श्री प्रसाद ने विद्यार्थियों से कहा कि यथासंभव प्रत्येक शनिवार को वे भारत निर्माण कोचिंग में विद्यार्थियों को शाम 7 से 8 बजे तक भारत के संविधान विषय पर विशेष सत्र लेकर संविधान की उद्देश्यिका से लेकर अनुच्छेदों को सरल भाषा में समझाने का पूरा प्रयास करेंगे।
*भेंट की प्रतियोगी परीक्षाओं की 53 पुस्तकें*
इस दौरान भारत निर्माण कोचिंग के प्रबंधक विवेक दुबे और शिक्षाविद मोहन नागवानी ने कलेक्टर श्री प्रसाद की नो बुके जस्ट ए बुक मुहिम से प्रेरित होकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित 53 महत्वपूर्ण पुस्तकें भेंट की। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा भारत निर्माण कोचिंग के विद्यार्थियों के उपयोग के लिए उन पुस्तकों को तत्काल ही प्रदान कर दिया गया। ये पुस्तके केसीएस विद्यालय परिसर में आकार लेने जा रहे पुस्तकालय में उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान श्री दुबे के साथ भारत निर्माण कोचिंग में विद्यार्थियों के अध्यापन में अपनी सेवाएं देने वाले रेंजर डा.गौरव सक्सेना, कंचन बनाफर सहित अन्य की मौजूदगी रही।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कलेक्टर के प्रोत्साहन और एनआरएलएम के प्रयास से सोफिया को मिली नई राह*  *• मास्टर ट्रेनर बनकर अब अपनी जैसी महिलाओं की जिंदगी बदलने दे रही प्रशिक्षण*  *•ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में एनआरएलएम के प्रयास से 250 से अधिक महिलायें कैरियर बना हुई आत्मनिर्भर*

*कलेक्टर के प्रोत्साहन और एनआरएलएम के प्रयास से सोफिया को मिली नई राह* *• मास्टर ट्रेनर बनकर अब अपनी जैसी महिलाओं की जिंदगी बदलने दे रही प्रशिक्षण* *•ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में एनआरएलएम के प्रयास से 250 से अधिक महिलायें कैरियर बना हुई आत्मनिर्भर*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d