पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राज पत्रित अधिकारियो एंव थाना
प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालो को चिन्हित करते हुये उनके बिरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने हेतु
आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज केडिया एंव SDOP स्लीमनाबाद श्री
अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद सुरेन्द्र शर्मा सउनि मोनेन्द्र सिंह आर. 710 आशुतोष
आर. 392 अतुल, सै. 114 महेश मिश्रा द्वारा दबिश देकर हाट बजार बहोरीबंद से 1 मोहित बर्मन, 2 शरद सेन, 3
दिलीप बर्मन, 4 राकेश गुप्ता सभी निवासी ग्राम बहोरीबंद को रूपये पैसो का हार जीत का दाव लगाकर ताश पत्ते से
जुआ खेलते पकडकर मौके से 440 रू नगदी एव ताश के 52 पत्ते जप्त कर आरोपियो के बिरूध्द 13 जुआ एक्ट के
तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका बहोरीबंद के हाट बजार से 4 जुआरियो को पकडकर नगदी व ताश पत्ते जप्त कर
जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही करने में थाना बहोरीबंद के सुरेन्द्र शर्मा सउनि मोनेन्द्र सिंह आर. 710 आशुतोष
आर.392 अतुल, सै. 114 महेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।


