दिनांक 8 9 2022 की शाम करीबन 5:00 बजे की बात है फरियादी सूरज वंशकार पिता स्वर्गीय बब्बू वंशकार उम्र 37 वर्ष निवासी जरा टिकुरिया थाना रंगनाथ नगर का थाना उपस्थित आकर सूचना दिया कि उसकी 09 वर्षीय बालिका सुबह करीबन 11:00 से लापता है जो मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक नवीन नामदेव ने पुलिस अधीक्षक कटनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के संज्ञान में मामले को लाया जो पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर द्वारा तुरंत ही टीम गठित की जाकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया जो कड़ी मशक्कत की बाद उक्त 09 वर्षीय बालिका को कोतवाली थाना क्षेत्र से दस्तयाब किया जाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया परिजन तथा स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की तत्परता की सराहना की गई उक्त बालिका की दस्तयाबी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव ,सहायक उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद, प्रधान आरक्षक रामपाल बागड़ी, NRS गीता दहिया की सराहनीय भूमिका रही


