रिपोर्टर शैलेश पाठक
कटनी के गाटरघाट नदी के ऊपर से गुजरी रेल लाइन से एक बैल नीचे नदी में आ गिरा। दूसरी घटना में कटनी मुख्य डाकघर के सामने जैन धर्मशाला के बाहर एक अन्य बैल नाले में गिर गया। दोनों घटना बीती रात की बताई गई है।नाले में गिरे बैल को नगर निगम कर्मचारियों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया। जबकि नदी में गिरा बैल पानी में ही पड़ा हुआ है। क्षेत्र वासियों ने नगर निगम से नदी में गिरे बैल को हटाने की मांग की है। नाले में गिरे बैल को बाहर निकालने के लिए नगर निगम कर्मचारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान आसपास काफी भीड़ जमा रही।


